Edited By Punjab Kesari,Updated: 13 Feb, 2018 05:27 PM
थाना हरियाना के अधीन पड़ते गांव भुंगा में तेज रफतार कैंटर ने स्कूटी को टक्कर मार दी। इसके चलते महिला की मौत हो गई।
हरियाना/भुंगा (राजपूत, राजेश): थाना हरियाना के अधीन पड़ते गांव भुंगा में तेज रफतार कैंटर ने स्कूटी को टक्कर मार दी। इसके चलते महिला की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार रजनीश कुमार पुत्र हेमराज निवासी गांव घुगियाल स्कूटी पर अपनी मां शारदा देवी के साथ गढ़दीवाल से आ रहा था कि भुंगा अड्डे पर उनको पीछे से आ रहे तेज रफ्तार कैंटर (एच.पी.18-बी-2572) ने टक्कर मार दी। कैंटर की चपेट में आने से शारदा देवी की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर मारने के उपरांत चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। स्थानीय पुलिस ने आरोपी चालक लखबीर सिंह पुत्र चन्नण सिंह निवासी चंद्रखेड़ी कालोनी, बिलासपुर जिला-यमुनानगर (हरियाणा) को गिरफ्तार करके कार्रवाई शुरू कर दी है।