Edited By Updated: 22 Jun, 2016 12:02 AM
गत रात्रि लगभग 10.45 बजे अर्जुना कालोनी में लड़के की शादी की खुशी में भंगड़ा डालते समय उस समय खुशी गम के...
दसूहा(झावर): गत रात्रि लगभग 10.45 बजे अर्जुना कालोनी में लड़के की शादी की खुशी में भंगड़ा डालते समय उस समय खुशी गम के माहौल में बदल गई जब इस जश्न में शामिल 2 नौजवानों ने पिस्तौल से गोली चला दी जिसमें दूल्हा कमलप्रीत सिंह पुत्र स्व. महिंद्र सिंह व गुरप्रीत सिंह पुत्र अमरीक सिंह घायल हो गए।
गुरप्रीत सिंह के माथे में गोली लगी, जो गंभीर घायल हो कर नीचे गिर पड़ा, उसे रक्त से लथपथ सिविल अस्पताल दसूहा में भर्ती करवाया गया और बाद में तुरंत जालंधर के अस्पताल में रैफर कर दिया। दूल्हे कमलप्रीत सिंह, जिसके कंधे पर गोली लगी, को प्राथमिक सहायता देकर घर भेज दिया गया।
पुलिस पार्टी तुरंत घटना स्थान पर पहुंच गई। थाना प्रभारी जसकमल सिंह ने बताया कि डी.जे. पर यह लोग भंगड़ा डाल रहे थे। इस दौरान फौजी हरप्रीत सिंह उर्फ सुखा पुत्र हरभजन सिंह ने अपनी लाइसैंसी पिस्तौल से हवाई फायर किए। मनदीप उर्फ जोती पुत्र दलजीत सिंह ने भी उसका रिवाल्वर छीन कर गोलियां चलाईं।
उन्होंने बताया कि गंभीर घायल गुरप्रीत सिंह के भाई हरदीप सिंह के बयान के आधार पर फौजी हरप्रीत सिंह उर्फ सुखा निवासी मंड पंधेर तथा मनदीप उर्फ जोती निवासी सज्जनां के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया गया है। एडीशनल थाना प्रभारी नरेश कुमार ने बताया कि अभियुक्तों को पकडऩे हेतु अलग-अलग पुलिस पाॢटयां भेज दी हैं।