Edited By Punjab Kesari,Updated: 20 Feb, 2018 10:49 AM
सोमवार सुबह खौलती चाय से भरा बर्तन गिरने से 1 साल का मासूम सचिन पुत्र राजेश कुमार बुरी तरह से झुलस गया। मासूम की चीख सुनकर परिजनों ने तत्काल ही उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया जहां खबर लिखे जाने तक उसकी हालत गंभीर बनी हुई थी।
होशियारपुर(अमरेन्द्र): सोमवार सुबह खौलती चाय से भरा बर्तन गिरने से 1 साल का मासूम सचिन पुत्र राजेश कुमार बुरी तरह से झुलस गया। मासूम की चीख सुनकर परिजनों ने तत्काल ही उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया जहां खबर लिखे जाने तक उसकी हालत गंभीर बनी हुई थी।
खेलने दौरान हुआ हादसे का शिकार
टांडा बाईपास में रहने वाले मासूम सचिन के परिजन मेहनत-मजदूरी करते हैं। सोमवार सुबह घर में चाय गर्म कर बर्तन में रखी हुई थी। मासूम सचिन खेलते-खेलते खौलती हुई चाय वाले बर्तन को पकड़ कर हिलाने लगा। इसके चलते बर्तन में रखी गर्म चाय सचिन पर गिर गई जिसकी वजह से मासूम सचिन बुरी तरह झुलस गया।