Edited By Punjab Kesari,Updated: 06 Jan, 2018 09:57 PM
टांडा उड़मुड़ में गुटका साहिब की बेअदबी का मामला सामने आया है। टांडा पुलिस ने गुरूद्वारा गरना साहिब के मैनेजर सतीन्द्र सिंह की शिकायत के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धार्मिक भावना को ठेस पहुंचने का मामला दर्ज किया है। ....
टांडा(वरिंदर पंडित): टांडा उड़मुड़ में गुटका साहिब की बेअदबी का मामला सामने आया है। टांडा पुलिस ने गुरूद्वारा गरना साहिब के मैनेजर सतीन्द्र सिंह की शिकायत के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धार्मिक भावना को ठेस पहुंचने का मामला दर्ज किया है।
उड़मुड़ के गुरुद्वारा साहिब समिति के प्रधान सुखदेव सिंह ने इस मन्दभागी सूचना को श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार को लिखित में भेजा और बताया कि उड़मुड़ में श्री सुखमनी साहिब के गुटका साहिब के अंग फाड़ कर रेतों के ढेर पर फेंके हुए हैं। गुटका साहिब और पवित्र अंगों को संभाल लिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज करके आगे वाली कार्यवाही शुरू कर दी है।