तनाव के चलते नाबालिगा ने लगाया फंदा

Edited By Punjab Kesari,Updated: 20 Feb, 2018 10:53 AM

suicide case

‘साहू दा पिंड’ में सुबह साढ़े 17 वर्षीय नाबालिग लड़की गुरप्रीत कौर पुत्री बलविन्द्र सिंह ने मकान की छत के गार्डर के साथ फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली।  लड़की के पिता बलविन्द्र सिंह ने बताया कि उनका बड़ा भाई दसूहा सिविल अस्पताल में दाखिल है जिसकी खबर...

दसूहा (झावर): ‘साहू दा पिंड’ में सुबह साढ़े 17 वर्षीय नाबालिग लड़की गुरप्रीत कौर पुत्री बलविन्द्र सिंह ने मकान की छत के गार्डर के साथ फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली।  लड़की के पिता बलविन्द्र सिंह ने बताया कि उनका बड़ा भाई दसूहा सिविल अस्पताल में दाखिल है जिसकी खबर लेने हेतु पूरा परिवार अस्पताल आया था। इसी दौरान लड़की ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

मृतका के पिता ने की थी दूसरी शादी 
बलविन्द्र सिंह की पहली शादी से यह लड़की पैदा हुई थी। उसकी माता की कुछ समय बाद ही मृत्यु हो गई थी जिस कारण इस लड़की का पालन-पोषण उसकी दादी ने किया। लड़की का अपनी दादी के साथ बहुत प्यार था। दादी की मृत्यु के बाद यह लड़की मानसिक तौर पर परेशान रहने लगी जबकि लड़की के पिता बलविन्द्र सिंह ने दूसरी शादी कर ली थी।

तनाव बना मृत्यु का कारण
घर के हालात के कारण ही लड़की ने आत्महत्या की। इस संबंधी जानकारी देते हुए जांच अधिकारी ए.एस.आई. जसवीर सिंह ने बताया कि मृतका के पिता के बयान के आधार पर धारा 174 तहत कार्रवाई की गई है। पोस्टमार्टम के बाद शव वारिसों के सुपुर्द कर दिया गया। उन्होंने बताया कि फिर भी इस संबंधी जांच जारी है।  

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!