Edited By Punjab Kesari,Updated: 29 Jan, 2018 05:16 PM
गरीबी से तंग आकर एक व्यक्ति ने पेड़ से फंदा लगाकर जान दे दी। उक्त व्यक्ति की पहचान गांव रूपोवाल के रहने वाले गुरमीत सिंह (45) पुत्र तरसेम सिंह के तौर पर हुई है। अनीता रानी ने पुलिस को बताया कि उसका पति मेहनत-मजदूरी करता था। उनकी 2 बेटियां हैं।
गढ़दीवाला (जितेन्द्र): गरीबी से तंग आकर एक व्यक्ति ने पेड़ से फंदा लगाकर जान दे दी। उक्त व्यक्ति की पहचान गांव रूपोवाल के रहने वाले गुरमीत सिंह (45) पुत्र तरसेम सिंह के तौर पर हुई है। अनीता रानी ने पुलिस को बताया कि उसका पति मेहनत-मजदूरी करता था। उनकी 2 बेटियां हैं।
28 जनवरी को गुरमीत सिंह घर से बाहर गया और काफी देर बाद भी वह वापिस न आया। इस दौरान उसे पड़ोसियों ने बताया कि श्मशानघाट में एक पेड़ के साथ किसी का शव लटक रहा है । उसने मौके पर जाकर देखा तो पेड़ के साथ लटकता शव उसके पति गुरमीत सिंह का था। उसका पति घर की गरीबी से बहुत परेशान रहता था। थाना गढ़दीवाला के ए.एस.आई. सतविन्द्र सिंह चीमा ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।