संदिग्ध परिस्थितियों में छात्रा का शव ब्यास दरिया से हुआ बरामद, परिजनों नेे किया हाईवे जाम

Edited By Punjab Kesari,Updated: 27 Jan, 2018 09:04 PM

दसूहा में प्रेम प्रसंग के चलते संदिग्ध परिस्थितियों में 11वीं क्लास के स्टूडैंट की शव ब्यास दरिया से बरामद हुआ। शव मिलने के उपरांत युवक के परिजनों नेे गांववासियों को साथ लेकर हाईवे और दसूहा के हाजीपुर चौंक में जाम लगा दिया। मृतक लड़के माता-पिता का...

होशियारपुर(वरिन्दर पंडित): दसूहा में प्रेम प्रसंग के चलते संदिग्ध परिस्थितियों में 11वीं क्लास के स्टूडैंट की शव ब्यास दरिया से बरामद हुआ। शव मिलने के उपरांत युवक के परिजनों नेे गांववासियों को साथ लेकर हाईवे और दसूहा के हाजीपुर चौंक में जाम लगा दिया। मृतक लड़के माता-पिता का आरोप है कि उनके पुत्र का कत्ल किया गया है।

PunjabKesari
क्या है मामला: 
17 जनवरी से घर से लापता लवप्रीत सिंह का नवजोत नामक लड़की के साथ प्रेम-प्रसंग बताया जा रहा है। नवजोत के माता-पिता ने लवप्रीत सिंह के घर आकर प्रेम-प्रसंग से दूर रहने के लिए कहा था। 17 जनवरी को घर से लापता होने उपरांत लवप्रीत की माता दर्शन कौर के बयान के आधार पर नवजोत और उनके घर आए पांच अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ दसूहा पुलिस ने 23 जनवरी को मामला दर्ज किया था। 
PunjabKesari
आज दोपहर गांव कावांवाली नजदीक ब्यास दरिया से लवप्रीत का शव मिलने से उसके माता-पिता ने गांववासियों की मदद के साथ राष्ट्रीय मार्ग पर जाम लगा दिया और आरोपियों के खिलाफ कत्ल का मामला दर्ज करने की मांग की। मौके पर पहुंचे पुलिस आधिकारियों ने इन्साफ का भरोसा देकरजाम खुलवाया और पहले दर्ज मामले को 302 में तबदील किया है। राष्ट्रीय मार्ग पर दो घंटे जाम रहने पर लोगों को भारी परेशानी हुई। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!