Edited By Punjab Kesari,Updated: 15 Feb, 2018 12:30 PM
शनिवार देर रात छत्ता बाजार में ‘जागो’ दौरान हवाई फायरिंग कारण छत पर खड़ी 22 वर्षीया साक्षी अरोड़ा की गोली लगने से हुई मौत के मामले के आरोपी अशोक खोसला को पुलिस रिमांड खत्म होने पर सिटी पुलिस ने बुधवार को सी.जे.एम. आशीष साल्दी की अदालत में पेश किया।
होशियारपुर (अमरेन्द्र): शनिवार देर रात छत्ता बाजार में ‘जागो’ दौरान हवाई फायरिंग कारण छत पर खड़ी 22 वर्षीया साक्षी अरोड़ा की गोली लगने से हुई मौत के मामले के आरोपी अशोक खोसला को पुलिस रिमांड खत्म होने पर सिटी पुलिस ने बुधवार को सी.जे.एम. आशीष साल्दी की अदालत में पेश किया।
अदालत ने आरोपी अशोक खोसला को ज्यूडीशियल रिमांड पर सैंट्रल जेल भेजने का आदेश दिया। सम्पर्क करने पर थाना सिटी के एस.एच.ओ. इंस्पैक्टर जगदीश राज अत्तरी ने बताया कि साक्षी हत्याकांड मामले का दूसरा आरोपी अशोक सेठी अब भी फरार चल रहा है। पुलिस उसे गिरफ्तार करने के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।