Edited By Punjab Kesari,Updated: 30 Jan, 2018 03:31 PM
अज्ञात चोरों ने मुख्य मार्ग पर गांव टूटोमजारा क ा एक बैंक लूटने की कोशिश की परन्तु वे असफल रहे। गौरतलब है कि करीब 2 साल पहले भी अज्ञात चोरों ने इस बैंक को लूटने की नाकाम कोशिश की थी।
माहिलपुर(स.ह.): अज्ञात चोरों ने मुख्य मार्ग पर गांव टूटोमजारा क ा एक बैंक लूटने की कोशिश की परन्तु वे असफल रहे। गौरतलब है कि करीब 2 साल पहले भी अज्ञात चोरों ने इस बैंक को लूटने की नाकाम कोशिश की थी।
एस.बी.आई. टूटोमजारा के मैनेजर शलिन्द्र शर्मा ने बताया कि गत शनिवार वह बैंक को ताले लगाकर चले गए थे। रविवार को छुट्टी थी। सुबह जब उन्होंने आकर देखा तो अज्ञात चोरों ने बैंक के बाथरूम के रोशनदान की ग्रिल तोड़कर अंदर घुस कर बैंक लूटने की कोशिश की थी परन्तु वे असफल रहे। उन्होंने बताया कि चोर अपनी पहचान छिपाने के लिए सी.सी.टी.वी. कैमरे की सी.डी. भी अपने साथ ले गए। बलविन्द्र सिंह थाना प्रभारी चब्बेवाल ने पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है।