Edited By Punjab Kesari,Updated: 26 Jan, 2018 03:01 PM
देश के प्रधानमंत्री ने सत्ता में आने से पहले हर साल एक करोड़ नई नौकरियां लाने के बड़े-बड़े वायदे किए थे लेकिन अब भाजपा सरकार को केंद्र में आए इतना समय बीत गया लेकिन एक करोड़ नौकरियां तो क्या देना देश के पी.एम. मोदी पकौड़ों की रेहड़ी लगाने के बयान दे...
होशियारपुर(जैन): देश के प्रधानमंत्री ने सत्ता में आने से पहले हर साल एक करोड़ नई नौकरियां लाने के बड़े-बड़े वायदे किए थे लेकिन अब भाजपा सरकार को केंद्र में आए इतना समय बीत गया लेकिन एक करोड़ नौकरियां तो क्या देना देश के पी.एम. मोदी पकौड़ों की रेहड़ी लगाने के बयान दे रहे हैं जोकि अति ङ्क्षनदनीय है। उक्त विचार आम आदमी पार्टी (आप) के दोआबा जोन प्रधान परमजीत सिंह सचदेवा ने बातचीत के दौरान व्यक्त किए।
उन्होंने कहा कि केंद्र और पंजाब सरकार दोनों एक ही थाली के चट्टे-बट्टे हैं। ये दोनों सरकारें कहती कुछ हैं और करती कुछ हैं। मोदी सरकार आम लोगों की सरकार न होकर अरबपतियों की सरकार बन कर रह गई है। सचदेवा ने बताया कि आक्स सैम आर्गेनाइजेशन का सर्वे आया है कि देश के एक प्रतिशत अमीर लोगों के पास देश की कुल सम्पत्ति का 58 प्रतिशत हिस्सा था लेकिन मोदी सरकार बनने के बाद ये आंकड़ा बढ़कर 73 प्रतिशत हो गया है। देश में अमीर लोग और अमीर हो रहे है जबकि गरीब और गरीब होता जा रहा हैं और ये आंकड़ा दिन-प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार को देश के 99 प्रतिशत लोगों के बारे में सोचना चाहिए।
मोदी सरकार ने 3 महीने पहले बड़े-बड़े उद्योगपतियों का 2.10 लाख करोड़ रुपए का बैंक कर्ज माफ किया था और अब फिर दोबारा से 80 हजार करोड़ रुपए का कर्ज माफ किया है। इससे साफ है कि मोदी सरकार बड़े उद्योगपतियों के लिए है। यह सरकार आम लोगों की सरकार नहीं है बल्कि एक प्रतिशत उद्योगपतियों की सरकार है, जो बैंकों के पैसे मार कर बैठे हंै। इस दौरान उनके साथ सिटी प्रधान मदन लाल सूद, सिटी उपप्रधान कुलभूषण, मनीष ठाकुर के अलावा अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।