Edited By Punjab Kesari,Updated: 06 Feb, 2018 02:13 PM
पूर्व राज्यसभा मैंबर और भाजपा के राष्ट्रीय उप -प्रधान अविनाश राय खन्ना के बेटे प्यूश राय खन्ना के विवाह समारोह में कई बड़ी राजनीतिक हस्तियां पहुंची।
होशियारपुरः पूर्व राज्यसभा मैंबर और भाजपा के राष्ट्रीय उप -प्रधान अविनाश राय खन्ना के बेटे प्यूश राय खन्ना के विवाह समारोह में कई बड़ी राजनीतिक हस्तियां पहुंची। जिन में राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के इलावा अकाली दल प्रधान सुखबीर सिंह बादल, जम्मू -कश्मीर के उप - मुख्य मंत्री निर्मल सिंह की तरफ से विशेष तौर पर शमूलियत की गई। इन के इलावा भाजपा के ओर भी कई मशहूर राजनेतायों की तरफ से समागम में शिरकत की गई।