कांग्रेस के लिए सफेद हाथी साबित हो रहा है नवजोत सिद्धू : सुखबीर

Edited By Punjab Kesari,Updated: 16 Feb, 2018 10:07 AM

navjot sidhu is proving white elephant for congress sukhbir

पंजाब सरकार के स्थानीय निकाय मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू कांग्रेस के लिए मात्र सफेद  हाथी ही साबित हो रहे हैं। अब सिद्धू पार्टी छोडने की तैयारी कर रहे हैं क्योंकि वह कांग्रेस सरकार में  शामिल होकर कुछ कर दिखाने में पूर्णतया असफल रहे हैं। उक्त विचार...

होशियारपुर/सैलाखुर्द(जैन, अरोड़ा): पंजाब सरकार के स्थानीय निकाय मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू कांग्रेस के लिए मात्र सफेद  हाथी ही साबित हो रहे हैं। अब सिद्धू पार्टी छोडने की तैयारी कर रहे हैं क्योंकि वह कांग्रेस सरकार में  शामिल होकर कुछ कर दिखाने में पूर्णतया असफल रहे हैं। उक्त विचार शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष व पूर्व उप-मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने होशियारपुर के कस्बा सैलाखुर्द में पार्टी द्वारा आयोजित पोल खोल रैली मौके उपस्थिति को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। 

इस मौके पर  बादल ने कहा कि नवजोत सिद्धू विरासत-ए-खालसा तथा तत्कालीन मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल द्वारा निर्मित अन्य यादगारों को सफेद हाथी करार दे रहे थे जबकि यह टाइटल अब उन पर ही फिट बैठ रहा है।

मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह को लताड़ते हुए उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस सरकार राज्य की जनता को कुछ नया नहीं दे सकती तो उसे जनता की पुरानी सहूलियतें वापस लेने का भी कोई अधिकार नहीं।  पूर्व कैबिनेट मंत्री बिक्रमजीत सिंह मजीठिया ने कहा कि वित्त मंत्री मनप्रीत बादल ने ही चुनाव से पहले कांग्रेस का चुनाव मैनीफैस्टो तैयार किया था, जिसमें सत्ता में आने पर लोगों को सहूलियतें देने की झड़ी लगाई गई थी लेकिन अब सत्ता में आने पर मनप्रीत खजाना खाली होने की दुहाई दे रहा है। 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!