Edited By Punjab Kesari,Updated: 08 Dec, 2017 11:43 PM
चार साल से चल रही गैंगवार में हाल ही में एक और जान चली गई थी।
होशियारपुर/गढ़दीवालाः चार साल से चल रही गैंगवार में हाल ही में एक और जान चली गई थी। इस हत्या को एक स्टूडेंट ने दूर से देखा था और साथ ही दो लोग और भी थे जिन्होंने इस हत्याकांड को देखा था। बता दें कि गैंगस्टर शाना मर्डर केस में हाल ही में जेल से रिहा हुए अमरीक सिंह घटना के वक्त दूध की सप्लाई देकर एक्टिवा से लौट रहा था। उनसे बस इतनी सी चूक हुई कि वे अपने गनमैन को घर छोड़ आए थे। थोड़ी दूर जाते ही कार में आए लोगों ने उस पर फायरिंग की और उसे कुल 9 गोलियां लगी थीं। जिनमें से तीन चेहरे पर और बाकी छाती पर लगीं जिससे उसकी मौके पर ही हो मौत गई थी।
जानकारी के मुताबिक अमरीक पर दो लोगों ने गोलियां चलाईं थीं। जब मृतक अमरीक पर गोलियां चलाई गई, उस समय एक छात्रा वहां से होकर स्कूल जा रही थी। प्रिंस और डब्बू को सरेआम गोलियां चलाते देखकर वह छात्रा घबराहट में अपनी साइकिल वहीं छोड़कर भाग निकली। दूर खड़े दो अन्य लोगों ने भी गोलियां चलती देखीं। पुलिस इलाके में लगे क्लोज सर्किट (सीसी) कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। पुलिस चश्मदीद छात्रा और उन दो लोगों को ढूंढने में लगी है ताकि उनसे प्रिंस और डब्बू की पहचान कराई जा सके।
ये था पूरा मामला
इस चर्चित गैंगवार में अभी तक दोनों फैमिलीज के चार लोगों की मौत हो चुकी है। इससे पहले शाना के भाई सतनाम सिंह का भी चंडीगढ़ में कत्ल हुआ था। इस कत्लकांड दोनों कत्लों का बदला माना जा रहा है। इनमें 2013 में कत्ल किए गए गैंगस्टर शाना के तीन भाई ज्योति, प्रिंस और जंग भी शामिल हैं। बाकी का नाम पुलिस नहीं बता रही है।