Edited By Punjab Kesari,Updated: 21 Jan, 2018 11:26 AM
गढ़शंकर-चंडीगढ़ मुख्य मार्ग पर गांव पनाम के पास एक तेज रफ्तार कैंटर वृक्ष से टकरा कर पलट गया।
गढ़शंकर(पाठक): गढ़शंकर-चंडीगढ़ मुख्य मार्ग पर गांव पनाम के पास एक तेज रफ्तार कैंटर वृक्ष से टकरा कर पलट गया।
चालक के कुछ चोटें आई हैं परन्तु जानी नुक्सान से बचाव हो गया। प्राप्त जानकारी अनुसार गत रात कैंटर (नं.पी.बी.65 ए.ए.2115) चंडीगढ़ से जम्मू जा रहा था। दुर्घटना सामने की ओर से अन्य वाहन की तेज लाइट चालक की आंखों में पडऩे की वजह से हुई बताई जा रही है।