लड़की को सोता छोड़ बदली ब्यॉयफ्रेंड की नीयत, अब ये शख्स बना सहारा

Edited By Updated: 23 Jun, 2016 02:54 PM

girlfriend in malout nihang singh

प्यार में इंसान क्या कर गुजरे कोर्इ नहीं जानता। ऐसा ही हुआ झारखंड की लड़की के साथ जिसने अपने प्यार के लिए घर बार तक

मलोटः प्यार में इंसान क्या कर गुजरे कोर्इ नहीं जानता। ऐसा ही हुआ झारखंड की लड़की के साथ जिसने अपने प्यार के लिए घर बार तक छोड़-दिया लेकिन उसका प्रेमी बेवफा निकला। यहां तक कि परिवार वालों ने मुंह मोड़ लिया। अब इस लड़की का सहारा निहंग कृपाल सिंह बना हुआ है, जो उसकी दिन रात सेवा में है। 
 
गाड़ी में सोता छोड़ बदली प्रेमी की नीयत
कृपाल सिंह के अनुसार गांव मौजिया से प्रेमी के साथ भागी लड़की सहारनी मरांडी (23) ने बताया था कि उसका प्रेमी संतोष मुरमुर उसे मुसाफिर गाड़ी में सोई पड़ी को छोड़कर लापता हो गया। ट्रेन में टी.टी. ने टिकट न होने कारण मलोट के रेलवे स्टेशन पर उतार दिया। 
 
निंहग कृपाल सिंह बना सहारा
भटकते हुए वह निहंग कृपाल सिंह तक पहुंची, जहां आज वह लड़की को परिवार के दूसरे सदस्यों जैसे ही सम्मान दे रहे हैं। कृपाल सिंह ने बताया कि जब से लड़की यहां पहुंची है तब से वह बेहद बीमार है, जिसे सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस लड़की के परिवार से फोन द्वारा कई बार बातचीत की गर्इ लेकिन इसके बावजूद परिवार वाले लड़की को रखने के लिए तैयार नहीं है। 
 
 
कृपाल ने लगार्इ मदद की गुहार
सरकारी अस्पताल में तैनात एक मुलाजिम ने लड़की को घर तक पहुंचाने के लिए टिकटों का प्रबंध भी किया लेकिन लड़की जाने से पहले वह सख्त बीमार हो गई।हालत में सुधार के बाद वह लड़की को घर पहुंचाने की दोबारा कोशिश करेंगे। इसके साथ ही कृपाल सिंह ने  रोजगार के सीमित जरिए होने कारण समाज सेवी संस्थाओं से मदद की गुहार लगाई है ताकि लड़की को उसके घर तक सही सलामत पहुंचाया जा सके।  

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!