Edited By Updated: 26 Jul, 2016 10:20 AM
थाना मेहटियाना की पुलिस ने एक एन.आर.आई....
होशियारपुर(अश्विनी): थाना मेहटियाना की पुलिस ने एक एन.आर.आई. सुखजिन्द्र सिंह पुत्र सेवा सिंह की शिकायत पर जमीन दिलाने के नाम पर 2.70 लाख रुपए की ठगी का मामला पुलिस ने दर्ज किया है।
सुखजिन्द्र सिंह हीर ने पंजाब पुलिस के एन.आर.आई. विंग के इंस्पैक्टर जनरल ऑफ पुलिस ईश्वर सिंह के पास की शिकायत में कहा था कि वह इटली में रहते हैं। उनके एक रिश्तेदार चमन लाल पुत्र प्यारा लाल निवासी अंबेदकर नगर डंगोह तहसील अम्ब जिला ऊना ने उसे जमीन खरीदकर देने का झांसा देकर उससे 2.70 लाख रुपए की राशि ली थी। एन.आर.आई. ने आरोप लगाया कि उसे न ही चमन लाल ने जमीन दिलाई और न ही उसके पैसे वापस किए।एस.एस.पी. के आदेश पर केस की जांंच डी.एस.पी. सुख अमृत सिंह रंधावा द्वारा की गई थी। जांच उपरांत पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।