Edited By Punjab Kesari,Updated: 05 Feb, 2018 05:37 PM
पुलिस ने धोखे से जमीन बेचने वाले 2 सगे भाइयों के विरुद्ध केस दर्ज किया है।
मुकेरियां (नागला): पुलिस ने धोखे से जमीन बेचने वाले 2 सगे भाइयों के विरुद्ध केस दर्ज किया है।
थाना प्रभारी करनैल सिंह ने बताया कि फुम्मन सिंह पुत्र स्वर्गीय भोला सिंह निवासी अटल्लगढ़ मुकेरियां द्वारा दी गई दरखास्त अनुसार सुरिंद्र सिंह व चरणजीत सिंह (दोनों पुत्र होशियार सिंह) निवासी फतेहपुर थाना हाजीपुर ने पहले से ही गिरवी पड़ी 5 कनाल 5 मरले भूमि को धोखाधड़ी करते हुए 5 लाख 15 हजार रुपए में बेच दिया। जांच करने उपरांत मुकेरियां पुलिस ने धोखाधड़ी करने वालों दोनों भाइयों के विरुद्ध धारा 420, 406 अधीन केस दर्ज किया है।