Edited By Updated: 25 Sep, 2016 11:20 AM
पुलिस ने हेराफेरी का ट्रैवल एजैंट अजायब सिंह पुत्र काबल सिंह निवासी गांव पंजौड़ा के विरुद्ध मामला दर्ज किया है।कैलाश रानी ने एस.एस.पी. कुलदीप सिंह चाहल को दी शिकायत में कहा था कि उसके लड़के परमजीत सिंह को वर्क परमिट पर विदेश भेजने का झांसा देकर...
होशियारपुर(अश्विनी):पुलिस ने हेराफेरी का ट्रैवल एजैंट अजायब सिंह पुत्र काबल सिंह निवासी गांव पंजौड़ा के विरुद्ध मामला दर्ज किया है।कैलाश रानी ने एस.एस.पी. कुलदीप सिंह चाहल को दी शिकायत में कहा था कि उसके लड़के परमजीत सिंह को वर्क परमिट पर विदेश भेजने का झांसा देकर अजायब सिंह ने 6.50 लाख रुपए की राशि ली थी।
महिला ने आरोप लगाया था कि अजायब सिंह ने वर्क परमिट की जगह विभिन्न देशों के टूरिस्ट वीजा लगवा कर उसके साथ धोखाधड़ी की।एस.एस.पी. के आदेश पर शिकायत की जांच चब्बेवाल उपमंडल के डी.एस.पी. द्वारा करने के बाद पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया। अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।