दहेज प्रताड़ना की शिकार युवती ने समाप्त की जीवनलीला

Edited By Updated: 26 Oct, 2016 04:23 PM

dowry case

एक 26 वर्षीय विवाहिता शिफाली सूद ने पति व ससुराल के सदस्यों द्वारा दहेज प्रताडऩा के चलते दुखी होकर कोई जहरीली वस्तु निगल कर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।

होशियारपुर(अश्विनी): एक 26 वर्षीय विवाहिता शिफाली सूद ने पति व ससुराल के सदस्यों द्वारा दहेज प्रताडऩा के चलते दुखी होकर कोई जहरीली वस्तु निगल कर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। शिफाली के पिता रविन्द्र कुमार पुत्र सुरिन्द्र कुमार सूद निवासी मोहल्ला शेखां ने पुलिस के पास की शिकायत में कहा कि शिफाली का विवाह लगभग साढ़े 5 वर्ष पूर्व अशीष सूद पुत्र अनिल सूद निवासी बहादुरपुर गेट चम्बे की चक्की बहादुरपुर के साथ हुआ था। 

 

विवाह के अवसर पर अपनी हैसियत के मुताबिक दहेज भी दिया था। विवाह उपरांत शिफाली सूद ने 2 बच्चों अधिन सूद व लड़की परी सूद को जन्म दिया। लड़की के पिता ने आरोप लगाया कि विवाह के बाद शिफाली के ससुराल वाले पति अशीष सूद, ससुर अनिल सूद, सास अनीता सूद, ननद मोनिका सूद व ननदोई शरद सूद उसे मानसिक व शारीरिक तौर पर टार्चर करते रहे। इस संबंधी रिश्तेदारों ने पहले आपसी समझौता भी करवा दिया था। उन्होंने आरोप लगाया कि इसके बावजूद उसकी लड़की को तंग करना बंद न किया गया। 28 सितम्बर को उसकी लड़की के साथ मारपीट करके कथित तौर पर मिट्टी का तेल डाल कर जलाने की कोशिश की गई थी। इस संबंध में लड़की का सिविल अस्पताल मेें मैडीकल करवाया गया था। 

 

उस समय लड़की के कपड़े भी पुलिस के पास जमा करवाए गए थे। 1 माह बीतने पर भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की थी। इसके बाद शिफाली मायके में ही रह रही थी। सारे प्रकरण से दुखी शिफाली ने आज कोई जहरीली वस्तु खा ली। उसे अस्पताल पहुंचाया गया जहां डाक्टरों ने उसे मृत करार दे दिया। सिटी पुलिस ने सभी 5 आरोपियों के विरुद्ध आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में आई.पी.सी. की धारा व दहेज प्रताडऩा एक्ट के अधीन केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा छापेमारी की जा रही है।
 


वीडियो देखने के लिए क्लिक करें

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!