Edited By Updated: 16 May, 2016 02:01 AM
गर्मी के मौसम में तरावट के लिए लोग खाने में ठंडी चीजें लेना पसंद करते हैं। गर्मी के मौसम में गन्ने का ठंडा रस पीने का...
होशियारपुर: गर्मी के मौसम में तरावट के लिए लोग खाने में ठंडी चीजें लेना पसंद करते हैं। गर्मी के मौसम में गन्ने का ठंडा रस पीने का मजा भी अलग है। अल्फा हाइड्रोक्सी एसिड और ग्लाइकोलिक एसिड से भरपूर गन्ना स्किन के लिए अमृत के समान है। इससे न केवल मुहांसे कम करने बल्कि दाग-धब्बे दूर करने, उम्र बढऩे की प्रक्रिया धीमी करने और स्किन को हाईड्रेटेड रखने में मदद मिलती है।
गन्ने का रस केवल आपको तपती गर्मी से ही नहीं बचाता है बल्कि कई बीमारियों से भी दूर रखता है। इसे पीने से आपको भरपूर ऊर्जा मिलती है। कम ग्लाइसेमिक इंडैक्स होने की वजह से ये डायबिटीज मरीजों के लिए भी अच्छा होता है। ये आपको डी-हाइड्रेशन से भी बचाता है। तेज गर्मी के कारण डी-हाइड्रेशन का खतरा बना रहता है। कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटेशियम, आयरन और मैगनीज से भरपूर गन्ने का रस इलैक्ट्रोलाइट्स और पानी की कमी को पूरा करता है।
इसमें ग्लूकोज की अधिक मात्रा होती है। ग्लूकोज और अन्य इलैक्ट्रोलाइट्स इसे एक बेहतर एनर्जी ङ्क्षड्रक बनाते हैं। इससे आपको न केवल ऊर्जा मिलती है बल्कि तेज गर्मी से बचाकर शरीर को शांत रखने में भी मदद मिलती है।