Edited By Updated: 26 Jul, 2016 10:24 AM
शिक्षा मंत्री पंजाब दलजीत सिंह चीमा ने सी.पी.एस. बीबी सुखजीत कौर साही के गृह निवास में एक प्रैस कांफ्रैंस दौरान बातचीत करते हुए कहा कि क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू, जो भाजपा में राष्ट्रीय स्तर के उच्च पद पर रह चुके हैं, फिर भी संतुष्टï नहीं हो सके।
दसूहा : शिक्षा मंत्री पंजाब दलजीत सिंह चीमा ने सी.पी.एस. बीबी सुखजीत कौर साही के गृह निवास में एक प्रैस कांफ्रैंस दौरान बातचीत करते हुए कहा कि क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू, जो भाजपा में राष्ट्रीय स्तर के उच्च पद पर रह चुके हैं, फिर भी संतुष्टï नहीं हो सके। अब वह आम आदमी पार्टी में कोई बड़ा पद प्राप्त करने के लिए उतावले हो रहे हैं। वह इस मौकापरस्त पार्टी में शामिल होकर क्या हासिल करेंगे। उन्होंने कहा कि नवजोत सिंह सिद्धू ‘आप’ में शामिल होकर अपना आधार खत्म कर लेंगे।
उन्होंने कहा कि पंजाब में इस पार्टी के एम.पी. भी अलग-अलग हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि शिरोमणि अकाली दल व भाजपा का अटूट रिश्ता है। इसलिए यह पार्टी तीसरी बार भी पंजाब में उभर कर सामने आएगी। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि 5178 अध्यापकों को शीघ्र पक्का कर दिया जाएगा। इस के बाद उन्होंने सरकारी कन्या हाई स्कूल को अपग्रेड करने संबंधी आयोजित समारोह का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि 1917 में स्थापित किया गया यह स्कूल अब सी.पी.एस. बीबी सुखजीत कौर साही के प्रयासों से अपग्रेड करके जमा दो तक किया गया।
इस अवसर पर मुख्य संसदीय सचिव बीबी सुखजीत कौर साही, नगर कौंसिल प्रधान डा. हरसिमरत सिंह साही, सर्वजोत सिंह साबी, पूर्व राज्यसभा सदस्य अविनाश राय खन्ना, मोहन सिंह लेहल डी.ई.ओ. सैकेंडरी आदि उपस्थित थे।