Edited By Punjab Kesari,Updated: 14 Feb, 2018 11:35 AM
शनिवार देर रात शहर के छत्ता बाजार में ‘जागो’ दौरान खुशी में की गई हवाई फायरिंग दौरान मौत का शिकार हुई साक्षी अरोड़ा मामले का दूसरा आरोपी अशोक सेठी अब भी पुलिस की पहुंच से दूर है।
होशियारपुर (अमरेन्द्र): शनिवार देर रात शहर के छत्ता बाजार में ‘जागो’ दौरान खुशी में की गई हवाई फायरिंग दौरान मौत का शिकार हुई साक्षी अरोड़ा मामले का दूसरा आरोपी अशोक सेठी अब भी पुलिस की पहुंच से दूर है।
थाना सिटी के एस.एच.ओ. जगदीश राज अत्तरी ने बताया कि सरकारी आदेशों की उल्लंघना कर तय समय-सीमा के बाद डी.जे.चलाने के मामले में डी.जे.संचालक शिवम शर्मा निवासी बहादुरपुर के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया था लेकिन जमानत मिलते ही उसे छोड़ दिया गया। उन्होंने कहा कि इस हत्या मामले के दूसरे आरोपी अशोक सेठी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस लगातार छापे मार रही है। पुलिस के अनुसार आज 14 फरवरी को पुलिस रिमांड खत्म होने के बाद अशोक खोसला को अदालत में पेश किया जाएगा।