गरीबों को भिखारी कहने पर कांग्रेस व भाजपा ने फूंका मान का पुतला

Edited By Updated: 01 Sep, 2016 01:26 AM

congress and bjp saying the poor beggar blew value effigy

संगरूर से आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद भगवंत मान द्वारा नीला कार्ड धारकों को भिखारी कहे जाने का पंजाब प्रदेश कांग्रेस...

गढ़शंकर: संगरूर से आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद भगवंत मान द्वारा नीला कार्ड धारकों को भिखारी कहे जाने का पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने गंभीर नोटिस लिया है। पार्टी की प्रवक्ता निमिशा मेहता के नेतृत्व में बंगा-गढ़शंकर चौक में भगवंत मान का पुतला फूंका गया।  कांग्रेस वर्करों ने इस दौरान भगवंत मान द्वारा गरीबों को भिखारी कहने के खिलाफ नारे लगाए और कहा कि ‘शराबी को क्या पता कि गरीबी क्या होती है।’ 

 
इस दौरान वर्करों को संबोधित करते हुए कांग्रेस प्रवक्ता निमिशा मेहता ने कहा कि आम आदमी पार्टी गरीबों का मजाक बनाने का कोई मौका हाथ से नहीं जाने देती। भगवंत मान की इस टिप्पणी ने पंजाब के उन लाखों नीला कार्ड धारक परिवारों और उनके बच्चों का मजाक उड़ाया है जिनके पास दो वक्त की रोटी भी नहीं है।
 
भगवंत मान की इस गलती के लिए केजरीवाल को गरीबों से माफी मांगनी चाहिए। आम आदमी पार्टी के नेताओं का दिमाग सत्ता में आने से पहले ही खराब हो गया है। यदि यह सत्ता में आ गए तो राज्य की गरीब जनता का भगवान ही मालिक है। इस प्रदर्शन के दौरान सुक्खा बरियाणा, बख्शी सिंह पक्खोवाल, अमरजीत पुरी, मास्टर गुरदास राम, सुखदेव राज सरपंच, गुरदीप सिंह नमोलियां, हरजिंद्र कौर, कमलदत्त बाली, पिंका भूंबला, ङ्क्षबदू भूंबला, सोढी रतनपुर, कुलदीप सरपंच बोरा, सुखदेव राणां, नंबरदार मोहन लाल बकापुर, धर्मेन्द्र भरोवाल, बग्गा बीणेवाल, इंद्रजीत भागो रोड़ावाली, लारा माहिलपुर, रिंका चौधरी, नरेश खन्ना, हैप्पी, मनी रामपुर, बीना देवी, सत्या देवी भी शामिल थे।
 
भाजपाइयों ने भी फूंका भगवंत मान का पुतला
भाजपा मंडल गढ़दीवाला के वर्करों व पदाधिकारियों द्वारा आज आम आदमी पार्टी (आप) के नेता व सांसद भगवंत मान का पुतला फूंका गया। इस अवसर पर भिन्न-भिन्न नेताओं ने कहा कि भगवंत मान द्वारा गत दिवस नीले कार्ड धारकों के प्रति गलत बयानबाजी करते हुए उन्हें भिखारी कहा गया था जिस कारण लोगों में भारी रोष पाया जा रहा है और गरीबों के मन को गहरी ठेस पहुंची है। 
 
इस अवसर पर भाजपा वर्करों ने भगवंत मान के खिलाफ जम कर नारेबाजी भी की। इस अवसर पर भाजपा मंडल गढ़दीवाला के प्रधान कैप्टन गुरविन्द्र सिंह, शहरी प्रधान गोपाल ऐरी, शहरी प्रधान अकाली दल कुलदीप सिंह लाडी बुट्टर, युवा मोर्चा मंडल गढ़दीवाला के प्रधान योगेश सपरा, युवा शहरी प्रधान भाजपा योगेश अग्रवाल, राजू गुप्ता, काका कुमरा, पवन गुप्ता, गुरदास राम, प्रतीक चोपड़ा, हितिन पुरी, शिवम पंडित, संदीप कौंडल, सोनू, कमलजीत सिंह, सौरव, हरप्रीत सिंह आदि उपस्थित थे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!