Edited By Updated: 26 Sep, 2016 05:13 PM
रःकांग्रेस सेवा दल की तरफ से दसूहा में अयोजित सम्मान समारोह में शिरकत करने पहुंचे कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य शमशेर सिंह दूलो ने राज्य कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरेंद्र सिंह पर हमला बोला है।
होशियारपुरःकांग्रेस सेवा दल की तरफ से दसूहा में अयोजित सम्मान समारोह में शिरकत करने पहुंचे कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य शमशेर सिंह दूलो ने राज्य कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरेंद्र सिंह पर हमला बोला है। कैप्टन की तरफ से उनको बुजुर्ग कहे जाने पर उन्होंने कहा है कि कैप्टन उनसे 10 साल बड़े है। इसलिए पहले उनको राजनीति छोड़नी चाहिए।
इस दौरान दूलो ने कैप्टन के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। दसूहा में कांग्रेस सेवा दल की तरफ से करवाया गया समारोह चाहे दूलो के सम्मान में था परन्तु संतोख चौधरी की उपस्थिति और दूलो द्वारा बार-बार टकसाली कांग्रेसी परिवार का नाम लेना, यह कांग्रेस के नए गुट का इशारा दे रहा था।