Edited By Updated: 14 Feb, 2016 11:01 AM
मुकेरियां के निकटवर्ती गांव बहिबलमंझ ..
होशियारपुर(अश्विनी): मुकेरियां के निकटवर्ती गांव बहिबलमंझ की एक महिला सुनीता पत्नी शमशेर सिंह के ए.टी.एम. कार्ड से किसी ने धोखाधड़ी करके 40 हजार रुपए की राशि निकलवा ली।
सुनीता ने पुलिस के पास की शिकायत में कहा कि 12 फरवरी को वह अपने एस.बी.आई. ए.टी.एम. कार्ड के साथ मक्कड़ काम्पलैक्स सामने बस स्टैंड मुकेरियां पर लगे ए.टी.एम. से पैसे निकलवाने गई तो वहां एक अज्ञात व्यक्ति ने धोखे से उसका ए.टी.एम. कार्ड बदल लिया।
बाद में इस व्यक्ति ने उच्चीबस्सी स्थित पी.एन.बी. के ए.टी.एम. से उसके कार्ड द्वारा 40 हजार रुपए की राशि निकलवा ली। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।