Edited By Updated: 08 Oct, 2015 12:55 AM
भगवान वाल्मीकि धर्म रक्षा समिति ने शहर में आए दिन हो रही गैंगवार के चलते वाल्मीकि समुदाय को बार-बार निशाना बनाए जाने पर गहरी ङ्क्षचता व्यक्त की है।
होशियारपुर: भगवान वाल्मीकि धर्म रक्षा समिति ने शहर में आए दिन हो रही गैंगवार के चलते वाल्मीकि समुदाय को बार-बार निशाना बनाए जाने पर गहरी चिंता व्यक्त की है। आज यहां प्रैस क्लब में आयोजित पत्रकार सम्मेलन के दौरान संगठन के संस्थापक प्रधान विकास हंस व चेयरमैन सुरिन्द्रपाल भट्टी ने कहा कि बड़े खेद की बात है कि समाज विरोधी तत्वों को राजनीतिक नेताओं का संरक्षण हासिल है।
उन्होंने चेतावनी दी कि राजनीतिक संरक्षण में चल रही यह गुंडागर्दी अगर बंद न हुई तो संगठन को मजबूर होकर चेहरे बेनकाब करने पड़ेंगे। विकास हंस व सुरिन्द्र पाल भट्टी ने कहा कि हाल ही में शहर में हुए एक गोलीकांड में आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई करना तो दूर की बात शिकायतकत्र्ता पक्ष के खिलाफ ही मामला दर्ज कर दिया गया। बाद में राजनीतिक दबाव के चलते दोनों पक्षों में समझौता करवा दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसे मामलों में पुलिस मूकदर्शक बनकर रह जाती है। राजनीतिक लोगों द्वारा ही सिफारिश कर समाज विरोधी तत्वों को शस्त्रों के लाइसैंस दिलाए जा रहे हैं।
इस मौके धर्माचार्य सचिन असुर ने कहा कि वाल्मीकि समुदाय में भी कुछ लोग कौम के गद्दार हैं। अगर वे बिरादरी के हक में नहीं उतर सकते तो उन्हें अपने लोगों की जड़ें काटने का भी कोई अधिकार नहीं। संगठन के नेताओं ने कहा कि जिन लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास के मामले दर्ज हैं उनके लाइसैंसी हथियार जमा करवाए जाएं तथा नाजायज हथियार जब्त किए जाएं। शायद पुलिस प्रशासन किसी बड़ी त्रासदी का इंतजार कर रहा है।
उन्होंने चेतावनी दी कि अगर ऐसे हालातों पर नुकेल न कसी गई तो भगवान वाल्मीकि धर्म रक्षा समिति सड़कों पर उतर कर एक्शन लेने के लिए मजबूर होगी। इस मौके भुवनेश संगर, बलविन्द्र मरवाहा, सूरज मट्टू, मुनीष हंस, मुकेश रत्ती, अजय कुमार लाडी, सौरभ भट्टी, आशु बड़ैच, सुमित कुमार व सूरज सहोता आदि भी मौजूद थे।