Edited By Updated: 06 Oct, 2015 01:55 PM
गांव मन्नहाना की मोनिका की सोमवार को डेंगू से मौत हो गई। यूनिवर्सिटी में टॉपर रही छात्रा को जालंधर के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।
होशियारपुरः गांव मन्नहाना की मोनिका की सोमवार को डेंगू से मौत हो गई। यूनिवर्सिटी में टॉपर रही छात्रा को जालंधर के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। मोनिका की मौत के साथ ही जिले में डेंगू से मरने वालों की संख्या 3 हो चुकी है। वहीं अब तक 192 पॉजीटिव केस चुके हैं।
डेंगू के कारण सबसे मोहल्ला गोबिंद नगर की महिला गायत्री देवी की मौत हुई थी। इसके बाद सेंट्रल टाउन के रमन कुमार (42) की मौत हुई। उसे डीएमसी लुधियाना में दाखिल करवाया गया था। इसके अलावा गांव मन्नहाना निवासी मोनिका की भी डेंगू के कारण मौत हुई है। मोनिका की मौत की पुष्टि डेंगू के नोडल अधिकारी डॉ. शैलेश ने की है। डॉ. शैलेश ने बताया कि आज तक डेंगू के कुल 192 केस चुके हैं। उन्होंने बताया कि इस बार डेंगू के ज्यादातर केस अर्बन इलाकों से रहे हैं।