Edited By Updated: 05 Oct, 2015 11:09 PM
डेंगू का शिकार हुए होशियारपुर के एक और व्यक्ति की डी.एम.सी. लुधियाना में मृत्यु हो गई। डेंगू से पीड़ित 42 वर्षीय युवक रमन को 1 अक्तूबर को यहां सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया था।
होशियारपुर: डेंगू का शिकार हुए होशियारपुर के एक और व्यक्ति की डी.एम.सी. लुधियाना में मृत्यु हो गई। डेंगू से पीड़ित 42 वर्षीय युवक रमन को 1 अक्तूबर को यहां सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया था। डेंगू टैस्ट सैम्पल पॉजीटिव पाए जाने पर उसे 2 अक्तूबर को लुधियाना रैफर कर दिया गया था। उसने डी.एम.सी. में दम तोड़ दिया।
जिला एपीडिमोलॉजिस्ट डा. सैलेश कुमार ने बताया कि इससे पूर्व डेंगू से पीड़ित एक महिला की भी मृत्यु हो गई थी। उन्होंने बताया कि आज सिविल अस्पताल में डेंगू से पीड़ित 6 और लोग दाखिल हुए। उन्होंने बताया कि जिला में अब तक डेंगू रोगियों की संख्या 192 हो गई है।