सांसद बिट्टू पर लाठीचार्ज लोकतंत्र का कत्ल : पंकज कृपाल

Edited By Updated: 05 Oct, 2015 12:35 AM

article

भटिंडा में किसानों के समर्थन में रोष प्रदर्शन कर रहे सांसद रवनीत सिंह बिट्टू व अन्य कांग्रेसियों पर गत दिवस हुए लाठीचार्ज के विरोध में यहां कांग्रेस सेवा दल तथा ...

होशियारपुर: भटिंडा में किसानों के समर्थन में रोष प्रदर्शन कर रहे सांसद रवनीत सिंह बिट्टू व अन्य कांग्रेसियों पर गत दिवस हुए लाठीचार्ज के विरोध में यहां कांग्रेस सेवा दल तथा युवा कांग्रेस कार्यकत्र्ताओं ने पंजाब प्रदेश कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश कन्वीनर पंकज कृपाल एडवोकेट के नेतृत्व में रोष प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने अकाली-भाजपा सरकार के विरुद्ध जम कर नारेबाजी करके पिट स्यापा भी किया। 

 
अड्डा माहिलपुर के निकट जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय के समक्ष कांग्रेस कार्यकत्र्ताओं को संबोधित करते हुए श्री कृपाल ने कहा कि भटिंडा में किसानों के हक में रोष प्रदर्शन कर रहे सांसद रवनीत सिंह बिट्टू पर हुआ लाठीचार्ज लोकतंत्र की हत्या है।
 
उन्होंने कहा कि अकाली-भाजपा सरकार अब्दुल शाह अब्दाली के रास्ते पर चल रही है। किसानों की कपास की फसल तबाह हो गई है, मटर के बीज का मूल्य 400 प्रतिशत बढ़ गया है तथा बासमती का उचित मूल्य भी किसानों को नहीं मिल रहा। राज्य में आए दिन किसान आत्महत्याएं करने को विवश हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह शर्म की बात है कि अपना दुखड़ा रोने वाले किसानों पर पुलिस लाठियां बरसा रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी अकाली-भाजपा सरकार की लाठियों से डरने वाली नहीं है।
 
इस अवसर पर जिला कांग्रेस सेवा दल के मुख्य संगठक चौ. बलविंदर सिंह बिट्टू ने कहा कि सांसद रवनीत सिंह बिट्टू पर हुआ लाठीचार्ज अति निंदनीय है तथा कांग्रेस सेवा दल इसके विरोध में जिला भर में प्रदर्शन करेगी। 
 
जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष व पंजाब प्रदेश कांग्रेस कार्य समिति के सदस्य डा. कुलदीप नंदा ने कहा कि रवनीत सिंह बिट्टू द्वारा किसानों के हक में आरम्भ किए संघर्ष को आगे बढ़ाया जाएगा। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आने पर सांसद रवनीत सिंह बिट्टू पर बरसी एक-एक लाठी का हिसाब लिया जाएगा। इस अवसर पर लोकसभा क्षेत्र होशियारपुर के यूथ कांग्रेस कमेटी के प्रधान रोहित जोशी, तीर्थ राम पार्षद, संदीप अहीर मीडिया इंचार्ज जिला कांग्रेस सेवा दल, तारा सिंह सैनी सहित भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकत्र्ता मौजूद थे। 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!