Edited By Punjab Kesari,Updated: 08 Mar, 2018 10:29 AM
थाना मॉडल टाऊन पुलिस ने फेसबुक पर धार्मिक भावनाएं भड़काने के कथित आरोप में एक आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
होशियारपुर(अमरेन्द्र): थाना मॉडल टाऊन पुलिस ने फेसबुक पर धार्मिक भावनाएं भड़काने के कथित आरोप में एक आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
मॉडल टाऊन पुलिस से मिली जानकारी अनुसार गांव रोडियां के निवासी सुखविन्दर सिंह ने पुलिस को बताया कि सुखदेव सिंह नामक व्यक्ति ने फेसबुक पर हिन्दू धर्म के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणी कर धार्मिक भावनाओं को भड़काया। पुलिस के मुताबिक उक्त शिकायत के बाद आरोपी के खिलाफ आई.पी.सी. की धारा 295ए, 66,(ए) 67 आई.टी. एक्ट अधीन मामला दर्ज कर लिया गया है।