Edited By Updated: 23 Oct, 2016 02:02 PM
जिला पुलिस ने 3 भगौड़े घोषित आरोपियों को गिरफ्तार किया है।डी.एस.पी. सिटी समीर वर्मा ने बताया कि थाना मॉडल टाऊन की पुलिस ने ए.एस.आई. गुरमुख सिंह के नेतृत्व में राजीव ठाकुर, आज्ञा राम निवासी गली नंबर 2 सरूप नगर को नैगोशिएवल इंस्ट्रूमैंट एक्ट की धारा...
होशियारपुर(अश्विनी): जिला पुलिस ने 3 भगौड़े घोषित आरोपियों को गिरफ्तार किया है।डी.एस.पी. सिटी समीर वर्मा ने बताया कि थाना मॉडल टाऊन की पुलिस ने ए.एस.आई. गुरमुख सिंह के नेतृत्व में राजीव ठाकुर, आज्ञा राम निवासी गली नंबर 2 सरूप नगर को नैगोशिएवल इंस्ट्रूमैंट एक्ट की धारा 188 के अधीन मामले में भगौड़ा घोषित करने के बाद पकड़ा।
सिटी पुलिस ने झगड़े की एक घटना के संबंध में अश्विनी उर्फ गणिया पुत्र प्रेम कुमार निवासी घंटाघर को गिरफ्तार किया। यह गिरफ्तारी 24 मई 2010 को धारा 323, 324, 506-34 के अधीन दर्ज केस में की गई। थाना दसूहा की पुलिस ने झगड़े की एक घटना के संबंध में जगीर सिंह उर्फ मिर्जा पुत्र गुरमीत सिंह निवासी गांव पंडोरी अराइयां को गिरफ्तार किया। पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।