Edited By Updated: 29 Jul, 2016 11:53 AM
पंजाब पुलिस के कांस्टेबलों की भर्ती के दूसरे दिन पुलिसलाइन में 400 आवेदनकर्त्ता बुलाए गए थे। एस.एस.पी. कुलदीप सिंह चाहल के अनुसार 347 उम्मीदवार आज भर्ती हेतु पहुंचे थे।
होशियारपुर: पंजाब पुलिस के कांस्टेबलों की भर्ती के दूसरे दिन पुलिसलाइन में 400 आवेदनकर्त्ता बुलाए गए थे। एस.एस.पी. कुलदीप सिंह चाहल के अनुसार 347 उम्मीदवार आज भर्ती हेतु पहुंचे थे। इनमें से 151 उम्मीदवार सफल रहे। डोप टैस्ट में 2 उम्मीदवार पॉजीटिव पाए गए। एस.एस.पी. ने बताया कि कुल 196 उम्मीदवार विभिन्न इवैंट्स में सफल न रहने के कारण असफल घोषित किए गए।