Edited By Punjab Kesari,Updated: 27 Jan, 2018 11:40 AM
कस्बा उच्चीवस्सी में महिला मनजिंद्र कौर (30) पत्नी हरजीत सिंह ने घरेलू लड़ाई-झगड़े के कारण जहरीली वस्तु निगल ली, जिसे बेहोशी की हालत में पहले सिविल अस्पताल दसूहा व बाद में जालंधर के अस्पताल में ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। जांच अधिकारी स्नेहलता...
दसूहा(झावर): कस्बा उच्चीवस्सी में महिला मनजिंद्र कौर (30) पत्नी हरजीत सिंह ने घरेलू लड़ाई-झगड़े के कारण जहरीली वस्तु निगल ली, जिसे बेहोशी की हालत में पहले सिविल अस्पताल दसूहा व बाद में जालंधर के अस्पताल में ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। जांच अधिकारी स्नेहलता ने बताया कि मृतक का शव दसूहा अस्पताल के शवगृह में रखा गया है और मामले की जांच की जा रही है।
गांव पस्सीकंडी की लगभग 48 वर्षीय महिला कश्मीर कौर पत्नी मलकीत सिंह ने भी घरेलू लड़ाई-झगड़े के कारण अपने पर मिट्टी का तेल डाल कर आग लगा ली। जिसके बाद उसे सिविल अस्पताल दसूहा व बाद में सरकारी अस्पताल अमृतसर दाखिल करवाया गया जहां उसकी मौत हो गई। ए.एस.आई धॄमद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।