विधानसभा हलका गिद्दड़बाहा:सीट का इतिहास, सीएम बादल ने 5 बार जीता यहां से चुनाव

Edited By Updated: 28 Dec, 2016 02:32 PM

history of giddarbaha constituency seat

गिद्दड़बाहा विधानसभा हलका मुख्य तौर पर शिअद का गढ़ रहा है। यहां एक उप-चुनाव सहित कुल 12 चुनावों में 9 बार शिअद का कब्जा रहा है।

गिद्दड़बाहा विधानसभा हलका मुख्य तौर पर शिअद का गढ़ रहा है। यहां एक उप-चुनाव सहित कुल 12 चुनावों में 9 बार शिअद का कब्जा रहा है। खुद प्रकाश सिंह बादल ने यहां से लगातार 5 बार (1969 से लेकर 1985 तक) चुनाव जीते हैं। इसके पश्चात प्रकाश सिंह बादल के भतीजे मनप्रीत सिंह बादल 1995 के उप-चुनाव सहित लगातार 4 बार इस क्षेत्र का प्रतिनिधत्व कर चुके हैं।

इस हलके से शिअद केवल वर्ष 1992 में अपने चुनावी बॉयकाट के चलते इस सीट से वंचित रही जब इस क्षेत्र से कांग्रेस के रघुबीर सिंह ने बहुजन समाज पार्टी के राजपाल को हराया। जबकि इसके पश्चात लगातार चार बार विजयी रही शिअद के विजयी रथ को वर्ष 2012 के विस चुनाव में रोका कांग्रेस के युवा प्रत्याशी अमरिंद्र सिंह राजा वडिंग ने शिअद के संत सिंह बराड़ को 13652 मतों के अंतर से पराजित किया था।

कुल वोटर -     150344
पुरुष -              79066
महिला -           71275
अन्य (थर्ड जैंडर)- 3

 

सीट का इतिहास

वर्ष                                   पार्टी विजेता
1967             कांग्रेस हरचरण सिंह
1969                    शिअद     प्रकाश सिंह बादल
1972 शिअद     प्रकाश सिंह बादल
1977   शिअद     प्रकाश सिंह बादल
1980     शिअद     प्रकाश सिंह बादल
1985 शिअद     प्रकाश सिंह बादल
1992               कांग्रेस रघुबीर सिंह
1995 (उप चुनाव)           शिअद मनप्रीत सिंह बादल
1997         शिअद       मनप्रीत सिंह बादल  
2002 शिअद       मनप्रीत सिंह बादल  
2007 शिअद मनप्रीत सिंह बादल
2012                 कांग्रेस अमरिंद्र सिंह राजा वडिंग


        



 

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!