राज्यपाल ने जयराम आश्रम में प्योर एवर वाटर टैंकी का किया शुभारंभ

Edited By Punjab Kesari,Updated: 29 Nov, 2017 10:20 AM

governor inaugurates pure ever water tanki at jairam ashram

राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी ने श्रीजयराम आश्रम में वाटर टैंकी का शुभारंभ किया। इस अवसर पर ब्रह्मचारी ब्रह्मस्वरूप भी उपस्थित थे। तारावड़ी के उद्योगपति एवं प्योर एवर के जनरल मैनेजर अनिल गुप्ता ने इस टैंकी को आश्रम में लगवाया है। गुप्ता ने बताया कि यह...

कुरुक्षेत्र(धमीजा):राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी ने श्रीजयराम आश्रम में वाटर टैंकी का शुभारंभ किया। इस अवसर पर ब्रह्मचारी ब्रह्मस्वरूप भी उपस्थित थे। तारावड़ी के उद्योगपति एवं प्योर एवर के जनरल मैनेजर अनिल गुप्ता ने इस टैंकी को आश्रम में लगवाया है। गुप्ता ने बताया कि यह वाटर टैंकी स्टील से निर्मित है। आजकल प्लास्टिक की वाटर टैंकियों में पानी लगातार रहने से कैंसर व अन्य महामारियां होने की सम्भावना रहती है। स्टील की टैंकी में किसी प्रकार का कीटाणु नहीं होता। 

प्लास्टिक टैंक में बी.पी.ए. कैमिकल रहता है जो स्वास्थ्य के बेहद खतरनाक है। प्लास्टिक की टैंकी का पानी पीने से दिल की बीमारी बढ़ती है। ब्रह्मचारी ने कहा कि इस टैंकी में 1,000 लीटर पानी भरा रहेगा। इस टैंकी में फिल्टर भी लगा है जिससे पानी साफ एवं स्वच्छ मिलेगा। इस अवसर पर विधायक सुभाष सुधा, उर्वशी गुलाटी, आर.आर. बांसवल, डी.सी. सुमेधा कटारिया, सारा चैरिटेबल ट्रस्ट के संचालक राम लाल गोयल, श्रवण गुप्ता, राजेश सिंगला, खरैती लाल सिंगला, सुभाष नरूला, टेकचंद, के.के. कौशिक सहित गण्यमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

प्रत्येक नागरिक को अर्जुन बनना होगा : सोलंकी
हरियाणा के राज्यपाल प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी ने कहा कि विश्व शांति के लिए प्रत्येक नागरिक को अर्जुन बनना होगा और जब प्रत्येक मनुष्य अर्जुन का रूप धारण करेगा, तभी राष्ट्र का कल्याण भी संभव होगा। इतना ही नहीं, यह हरियाणा का गौरव है कि हजारों वर्ष पूर्व कुरुक्षेत्र की ही भूमि पर भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को गीता का उपदेश दिया था, इन उपदेशों को आज जीवन में धारण करने की जरूरत है। राज्यपाल आज कुरुक्षेत्र में कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड की तरफ से आयोजित भक्ति कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि के रूप में बोल रहे थे।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!