Edited By Punjab Kesari,Updated: 28 Feb, 2018 10:02 AM
मंगलवार शाम को नार्कोटिक्स सैल के विशेष पुलिस दल ने भदरोया में 5.44 ग्राम हैरोइन सहित एक महिला को गिरफ्तार किया है। डी.एस.पी. नवदीप सिंह ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गुरदासपुर के ब्रह्मपुर की एक महिला भदरोया क्षेत्र में नशीले पदार्थ...
पठानकोट(कंवल, आदित्य): मंगलवार शाम को नार्कोटिक्स सैल के विशेष पुलिस दल ने भदरोया में 5.44 ग्राम हैरोइन सहित एक महिला को गिरफ्तार किया है। डी.एस.पी. नवदीप सिंह ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गुरदासपुर के ब्रह्मपुर की एक महिला भदरोया क्षेत्र में नशीले पदार्थ बेचने का अवैध धंधा करती है जिस कारण पुलिस उस पर नजर रखे हुए थी।
नार्कोटिक्स सैल प्रभारी कुलदीप शर्मा के नेतृत्व में मुख्य आरक्षी इंद्रजीत, गोविंद सिंह, मानक मुख्य आरक्षी संतोष सिंह एवं महिला आरक्षी पूजा देवी की टीम भदरोया में गश्त कर रही थी। इस दौरान शक होने पर महिला आरक्षी द्वारा उक्त महिला को पकड़ कर तलाशी लेने पर उसे हैरोइन बरामद की गई। पकड़ी गई महिला की पहचान ङ्क्षबदर पत्नी जसवीर निवासी गांव तुर के रूप में हुई।