कैबिनेट मंत्री तृप्त बाजवा द्वारा फतेहगढ़ चूडिय़ां शहर हेतु 2 करोड़ की ग्रांट जारी

Edited By Punjab Kesari,Updated: 02 Feb, 2018 01:31 PM

tript bajwa

विधानसभा हलका फतेहगढ़ चूडिय़ां से कांग्रेसी विधायक एवं कैबिनेट मंत्री पंजाब तृप्त राजिन्द्र सिंह बाजवा फतेहगढ़ चूडिय़ां हलके के विकास हेतु पूरी तरह वचनबद्ध है और इसी क्रम के तहत उन्होंने पंजाब सरकार द्वारा हलका फतेहगढ़ चूडिय़ां के लिए दी गई 2 करोड़ की...

बटाला(बेरी): विधानसभा हलका फतेहगढ़ चूडिय़ां से कांग्रेसी विधायक एवं कैबिनेट मंत्री पंजाब तृप्त राजिन्द्र सिंह बाजवा फतेहगढ़ चूडिय़ां हलके के विकास हेतु पूरी तरह वचनबद्ध है और इसी क्रम के तहत उन्होंने पंजाब सरकार द्वारा हलका फतेहगढ़ चूडिय़ां के लिए दी गई 2 करोड़ की ग्रांट राशि जारी कर दी है।

पत्रकारों से विशेष बातचीत करते हुए कैबिनेट मंत्री बाजवा ने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य ही हलका फतेहगढ़ चूडिय़ां को पंजाब का नम्बर वन हलका बनाना है और इसकी कवायद आज उन्होंने फतेहगढ़ चूडिय़ां शहर में स्टेडियम बनाने के लिए एक करोड़ की ग्रांट राशि मंडीकरण बोर्ड को एवं एक करोड़ की ग्रांट राशि गलियों-नालियों के निर्माण कार्यों के लिए नगर कौंसिल फतेहगढ़ चूडिय़ां को जारी कर दी है। बाजवा ने कहा कि कैप्टन अमरेन्द्र सिंह सरकार पंजाबियों का जीवन स्तर ऊंचा उठाने के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि कैप्टन अमरेन्द्र सिंह ने किसानों का कर्ज माफ करके अपने चुनाव घोषणा पत्र के दौरान किया वायदा पूरा कर दिखाया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!