Edited By Punjab Kesari,Updated: 06 Jan, 2018 08:55 AM
नव वर्ष के पहले-दूसरे दिन से क्षेत्र में फैल रही कोहरे की घनी चादर से आज सूर्यदेव के कुछ समय के लिए निकलने से लोगों को भीषण ठंड व शीतलहर से राहत मिली, परन्तु बावजूद इसके रेल यातायात आज भी कोहरे की मार से बुरी तरह प्रभावित ही रहा।
पठानकोट (शारदा): नव वर्ष के पहले-दूसरे दिन से क्षेत्र में फैल रही कोहरे की घनी चादर से आज सूर्यदेव के कुछ समय के लिए निकलने से लोगों को भीषण ठंड व शीतलहर से राहत मिली, परन्तु बावजूद इसके रेल यातायात आज भी कोहरे की मार से बुरी तरह प्रभावित ही रहा।
शुक्रवार को भी पठानकोट कैंट व आस-पास के रेलवे स्टेशनों पर यात्री गंतव्य तक जाने के लिए अपनी रेलगाडिय़ों का इंतजार करते नजर आए, वहीं कई अप एवं डाऊन रेलगाडिय़ां निर्धारित समय से काफी देरी से पहुंचीं। वहीं नियमित रूप से चलने वाली सियालदह एक्सप्रैस रद्द कर दी गई। इससे सफर करने वाले यात्रियों को व अन्य देरी से चल रही रेलगाडिय़ों में आने-जाने वाले लोगों को भारी परेशानियों का सामना करते हुए लंबा इंतजार भी करना पड़ा। वहीं यात्रियों को फिलहाल राहत मिलती नजर नहीं आ रही है।
ये रेलगाडिय़ां पहुंची देरी से
11077 जेहलम एक्सप्रैस साढ़े 8 घंटे
12471 स्वराज एक्सप्रैस 4 घंटे
16031 अंडेमान एक्सप्रैस 7 घंटे
15653 अमरनाथ एक्सप्रैस 8 घंटे
12919 मालवा एक्सप्रैस 7 घंटे
12413 पूजा एक्सप्रैस साढ़े 5 घंटे
12445 सम्पर्क क्रांति एक्सप्रैस साढ़े 3 घंटे
14033 जम्मू मेल 3 घंटे
डाऊन रेलगाडिय़ां
12472 सुपर स्वराज एक्सप्रैस साढ़े 3 घंटे
19224 अहमदाबाद एक्सप्रैस अढ़ाई घंटे
कोहरे की मार से जहां रेल यातायात बदहाल है, वहीं लंबी दूरी की रेलगाडिय़ां घंटों देरी से चल रही हैं जिससे यात्रियों को शीतलहर में घंटों तक इंतजार करना पड़ रहा है जो रुला देने वाला है।
—नवयुग एक्सप्रैस के सफर करने वाले यात्री एन.जे. थापा।
‘रात्रि में स्टेशनों पर खुले में सोने को विवश हैं। वहीं रेलगाडिय़ों के आगमन के सही समय की कोई पक्की सूचना नहीं है। ऐसे में सिवाय इंतजार व ठंड में परेशान होने के अलावा कोई चारा नहीं है।
-धर्मेन्द्र यात्री