Edited By Updated: 02 May, 2016 02:34 PM
खेतों में गेहूं और धान की फसल काटने वाली कम्बाईन पर ...
बटाला: खेतों में गेहूं और धान की फसल काटने वाली कम्बाईन पर ढोल की थाप पर बारात लेकर दूल्हा दुल्हन को लेने पहुंचा। जी हां ऐसा ही हुआ है बटाला के गांव नत्त मोकल में। दूल्हे के मुताबिक उसने ऐसा अपनी मां और खुद के शौक को पूरा करन के लिए ऐसा किया है। पूरे विवाह में आकर्षण का केंद्र दुल्हा रहा। यह दूल्हा साहिब किसी गाड़ी या घोड़ी पर बैठने की जगह कम्बाईन पर जा चढ़े। जी हां यही इस विवाह की खासियत है।
नौजवान रवीन्द्र सिंह का पास के गांव में विवाह पक्का हुआ था। सरबाला और दूल्हा रवीन्द्र कम्बाईन पर बैठ कर बाकायदा लड़की वालों के घर गए। यह नया अंदाज इस लिए अपनाया गया था क्योंकि दूल्हे का सपना था कि वह अपनी बारात में कम्बाईन की सवारी करे । उसकी मां ने पुत्र की इस इच्छा को पूरा किया। दूल्हे रवीन्द्र की बचपन की इच्छा पूरी हुई तो उसका जोश देखते ही बनता था। दुबई में नौकरी करते रवीन्द्र के पास जायदाद तो बहुती नहीं है। पर शौक पूरा करने का अंदाज ही अलग था। कम खर्च के साथ ही उसने अपने विवाह को यादगारी बना दिया।