Edited By Punjab Kesari,Updated: 18 Feb, 2018 12:36 PM
एक महिला ने अपने पड़ोसी से दुखी होकर विषैली वस्तु खा ली।
बटाला (सैंडी/ साहिल): एक महिला ने अपने पड़ोसी से दुखी होकर विषैली वस्तु खा ली।
प्राप्त जानकारी के अनुसार संगीता को उसका पड़ोसी लड़का अक्सर तंग-परेशान करता रहता था। महिला के बार-बार मना करने के बाद भी वह उसे परेशान करने से बाज नहीं आया। आज उक्त महिला ने उससे परेशान होकर घर में पड़ी कोई विषैली वस्तु खा ली जिससे उसकी हालत खराब होने लगी। उसे तुरंत 108 एम्बुलैंस के कर्मचारियों ने सिविल अस्पताल दाखिल करवाया।