शादी के 2 माह बाद इस कपल ने की suicide की कोशिश, जानें क्यूं

Edited By Updated: 01 Jul, 2016 05:41 PM

suicide

मात्र 2 महीने पहले वैवाहिक बंधन में बंधे दम्पति ने परिवार में शुरू हुई कलह के चलते जहर निगल लिया।

दीनानगर (कपूर) : मात्र 2 महीने पहले वैवाहिक बंधन में बंधे दम्पति ने परिवार में शुरू हुई कलह के चलते जहर निगल लिया, जिन्हें निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

 

दीनानगर के निकटवर्ती गांव अवांखा कालोनी निवासी बलजिन्द्र कुमार का विवाह 2 महीने पहले कीड़ी मंगियाल निवासी कोमल से हुआ था। शादी के बाद में झगड़ा शुरू हो गया। बात बढऩे पर आज दोनों ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। उक्त युवक की माता प्रीतो देवी ने बताया कि उसका बेटा बलजिन्द्र जो ड्राइवर था और उसके पास पहले अपनी गाड़ी थी लेकिन आर्थिक तंगी के कारण उसने अपनी गाड़ी बेच दी। इसके बाद  किसी की गाड़ी चलानी शुरू कर दी, मगर कुछ दिनों से उसका लड़का काम पर भी नहीं जा रहा था, इसी बात को लेकर घर में अक्सर झगड़ा  रहता था।

 

आज जब उसने अपने लड़के को काम पर जाने हेतु कहा तो पुन: झगड़ा शुरू हो गया तथा वह घर से बाहर चला गया। कुछ समय बाद किसी ने घर में सूचना दी कि बलजिन्द्र ने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया है। इस बात का पता जब उसकी पत्नी को चला तो उसने अपने पति से दवाई छीन ली तथा उसने भी दवाई खा ली। मां को चला तो उसने उसी समय एक निजी अस्पताल में दोनों को भर्ती करवाया। घटना की जानकारी लेने हेतु थाना प्रभारी एस.एच.ओ. कुलविन्द्र सिंह पर आधारित टीम ने मौके पर पहुंच कर मामले संबंधी पूरी जानकारी प्राप्त की।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!