Edited By Updated: 21 Jun, 2016 11:05 AM
घर के कामकाज को लेकर बहनों में मामूली झगड़े के ....
गुरदासपुरःघर के कामकाज को लेकर बहनों में मामूली झगड़े के बाद छोटी बहन ने जहर निगल लिया। उसे सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। सिविल अस्पताल में मृतका कंवलजीत कौर (20) पत्नी दविंदर सिंह निवासी डुगरी की बड़ी बहन परमजीत कौर पत्नी तरसेम ने बताया कि उन दोनों की शादी एक ही परिवार में हुई है। दोनों के पति विदेश में हैं।
घर में दोनों बहनें अपने बच्चों के साथ रहती हैं। सोमवार सुबह करीब साढ़े 7 बजे दोनों में घर के कामकाज को लेकर तकरार हो गई। इस बीच उसकी छोटी बहन अंदर गई और कोई जहरीली वस्तु निगल ली। बड़ी बहन उसे सिविल अस्पताल ले आई। यहां पर उसकी मौत हो गई। उसकी बहन कंवलजीत कुछ समय से मानसिक तौर पर परेशान चली रही थी। उधर, परिवार के लोग बड़ी बहन परमजीत को छोटी बहन की मौत के लिए जिम्मेदार ठहरा रहे थे।