शेख की हिरासत में बंद युवक ने परिवार को संदेश भेजकर भारत सरकार से लगाई गुहार

Edited By Punjab Kesari,Updated: 28 Jan, 2018 01:15 PM

shaikh custodial interrogation sent a message to the family

8 माह पहले सऊदी अरब (दुबई) गए युवक ने परिवार वालों को व्हाट्स एप पर संदेश भेज कर शेख की हिरासत से छुड़वाने के लिए भारत सरकार से गुहार लगाई है। जानकारी के अनुसार कोटला शाइयां का एक युवक राजिन्द्र सिंह रोजगार के लिए सऊदी अरब (दुबई)गया।

बटाला (खोखर): 8 माह पहले सऊदी अरब (दुबई) गए युवक ने परिवार वालों को व्हाट्स एप पर संदेश भेज कर शेख की हिरासत से छुड़वाने के लिए भारत सरकार से गुहार लगाई है। जानकारी के अनुसार कोटला शाइयां का एक युवक राजिन्द्र सिंह रोजगार के लिए सऊदी अरब (दुबई)गया। वह अपने ही गांव के एजैंट जगतार सिंह के माध्यम से दुबई गया था। बीते दिन उसने अपने परिवार वालों को व्हाट्स एप पर संदेश भेजा कि 8 माह से उसे एक शेख ने बंधक बनाया हुआ है।

पीड़ित ने अपने परिवार को सूचित किया कि शेख ने उसका पासपोर्ट अपने पास रखा है तथा उसे कमरे में बंद कर रखा है। यदि वह उसका विरोध करता है तो उसके साथ जानवरों जैसा व्यवहार किया जाता है और मारपीट करके काम लिया जा रहा है।

युवक ने कहा- भारत वापस नहीं लाया गया तो कर लूंगा आत्महत्या : पिता
पीड़ित राजिन्द्र सिंह के पिता के अनुसार उसका बेटा 8 माह पहले दुबई की एक कम्पनी में ड्राइवर के रूप में काम करने गया था। बीते दिन उसके बेटे ने व्हाट्स एप पर संदेश भेजा कि वह बहुत ही बुरे हालात में रह रहा है। उसे तुरंत भारत नहीं लाया गया तो वह आत्महत्या कर लेगा। बलदेव सिंह के अनुसार उसका बेटा ही सारे परिवार का सहारा है। बलदेव सिंह ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज तथा मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह से गुहार लगाई है कि उसके बेटे को जल्द भारत लाने के लिए विशेष कदम उठाए जाएं। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!