Edited By Punjab Kesari,Updated: 23 Mar, 2018 07:36 AM
दीनानगर बाईपास पर छीना फिलिंग स्टेशन के पास गन्ने से भरी ट्रैक्टर ट्राली को ट्रक द्वारा टक्कर मारने से ट्रैक्टर पर चालक के साथ बैठे व्यक्ति की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार परविन्द्र सिंह पुत्र मनोहर सिंह ट्रैक्टर-ट्राली में गन्ना भर कर शूगर मिल...
दीनानगर(कपूर) : दीनानगर बाईपास पर छीना फिलिंग स्टेशन के पास गन्ने से भरी ट्रैक्टर ट्राली को ट्रक द्वारा टक्कर मारने से ट्रैक्टर पर चालक के साथ बैठे व्यक्ति की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार परविन्द्र सिंह पुत्र मनोहर सिंह ट्रैक्टर-ट्राली में गन्ना भर कर शूगर मिल पन्याड़ लेकर जा रहा था। ट्रैक्टर पर चालक का पिता मनोहर सिंह भी बैठा हुआ था।
जैसे ही ट्रैक्टर ट्राली छीना फिलिंग स्टेशन के पास पहुंची तो पीछे से आ रहे एक ट्रक ने ट्रैक्टर ट्राली को टक्कर मार दी। ट्रैक्टर पर परविन्द्र सिंह चालक के साथ ही बैठा उसका पिता मनोहर सिंह नीचे गिर कर बुरी तरह घायल हो गया। दुर्घटना के बाद घायल को अस्पताल ले जाया गया परन्तु उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।