Edited By Punjab Kesari,Updated: 30 Jan, 2018 11:27 AM
एस.एस.पी. कांगड़ा संतोष पटियाल के निर्देश पर नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत पुलिस थाना इंदौरा के अन्तर्गत आते गांव भोगरवां में एक रजिस्टर्ड मैडीकल प्रैक्टीशनर डाक्टर को प्रतिबंधित नशीली दवाओं सहित गिरफ्तार किया गया है।
पठानकोट(कंवल): एस.एस.पी. कांगड़ा संतोष पटियाल के निर्देश पर नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत पुलिस थाना इंदौरा के अन्तर्गत आते गांव भोगरवां में एक रजिस्टर्ड मैडीकल प्रैक्टीशनर डाक्टर को प्रतिबंधित नशीली दवाओं सहित गिरफ्तार किया गया है।
इस संबंध में एस.पी. कांगड़ा संतोष पटियाल ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि गांव भोगरवां में आर.एम.पी. डाक्टर प्रतिबंधित दवाइयां अवैध रूप से बेच रहा है। इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए डाक्टर के यहां छापेमारी की गई तो वहां 1200 नशीले कैप्सूल व 70 प्रतिबंधित गोलियां बरामद की गईं। आरोपी ने अपनी पहचान जीवन पुत्र कुलदीप सिंह निवासी भोगरवां के रूप में बताई। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार करके अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।