Edited By Punjab Kesari,Updated: 27 Jan, 2018 11:27 AM
थाना सेखवां की पुलिस ने पुलिस कर्मचारी पर तेजधार हथियारों से हमला करने व गोलियां मारकर घायल करने वालों में से 5 नौजवानों को गिरफ्तार किया है।
बटाला(बेरी): थाना सेखवां की पुलिस ने पुलिस कर्मचारी पर तेजधार हथियारों से हमला करने व गोलियां मारकर घायल करने वालों में से 5 नौजवानों को गिरफ्तार किया है।
डी.एस.पी. सिटी सुच्चा सिंह बल ने बताया कि विगत दिवस गांव ठीकरीवाल में अपने ससुराल घर आए एक पुलिस कर्मचारी हरजीत सिंह पुत्र कनन सिंह निवासी गांव डल्ला को कुछ लोगों ने तेजधार हथियारों से हमला कर एवं गोलियां मारकर घायल कर दिया था जिस उपरांत हरजीत सिंह की पत्नी रजिन्द्र कौर निवासी गांव डल्ला हाल निवासी पुलिस लाइन जालंधर ने उक्त आरोपियों विरुद्ध थाना सेखवां में मुकद्दमा दर्ज करवाया था।
डी.एस.पी. सिटी सुच्चा सिंह ने बताया कि थाना सेखवां के इंस्पैक्टर अरविंद्र सिंह, ए.एस.आई. दलजीत सिंह पड्डा ने पुलिस पार्टी सहित गैंगस्टर कुलजीत सिंह पुत्र नरिन्द्र निवासी गाजीनंगल, अमरीक सिंह पुत्र सूरता सिंह निवासी जोडिय़ां कलां, मनदीप सिंह पुत्र पलविन्द्र सिंह निवासी महमेचक्क, जसपाल सिंह पुत्र दलविन्द्र सिंह निवासी काला अफगाना, बिक्रमजीत सिंह पुत्र झिरमल सिंह निवासी नवरूप नगर कादियां रोड बटाला को आज गिरफ्तार किया है और अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि गैंगस्टर कुलजीत सिंह के विरुद्ध 1 दर्जन के करीब एवं अमरीक सिंह के विरुद्ध 3 मुकद्दमे पहले ही अलग-अलग थानों में दर्ज हैं।