Edited By Punjab Kesari,Updated: 15 Feb, 2018 01:35 PM
पुलिस द्वारा नशे की तस्करी को रोकने के लिए चलाए अभियान को आज उस समय सफलता हासिल हुई, जब गश्त के दौरान एक युवक को 6.27 ग्राम हैरोइन के साथ गिरफ्तार कर लिया गया।
पठानकोट(कंवल): पुलिस द्वारा नशे की तस्करी को रोकने के लिए चलाए अभियान को आज उस समय सफलता हासिल हुई, जब गश्त के दौरान एक युवक को 6.27 ग्राम हैरोइन के साथ गिरफ्तार कर लिया गया।
जानकारी के अनुसार सब इंस्पैक्टर संदीप कुमार के नेतृत्व में पुलिस पार्टी जिसमें मुख्य आरक्षी इंद्रजीत, गोविंद सिंह, मानक मुख्य आरक्षी संतोष कुमार, संदीप सिंह व महिला आरक्षी रंजना शर्मा शामिल थे, विशेष रूप से गश्त पर थे।
इस दौरान जब वे गांव भदरोया क्षेत्र में पहुंचे तो एक युवक को शक के आधार पर रुकने को कहा, जिस पर उसने पुलिस को देखकर भागने की कोशिश की। पुलिस ने उसे दबोच लिया और तलाशी लेने पर उससे 6.27 ग्राम हैरोइन (चिट्टा) बरामद हुई। दोषी की पहचान कुलदीप पुत्र कस्तूरी लाल निवासी भदरोया (गगवाल) के रूप में हुई है, जिसे पुलिस ने हिरासत में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।