Edited By Updated: 19 May, 2016 12:16 PM
शहर के हरनाम नगर में 2 महिलाओं की हरकर ने पूरे इलाके को हर कर रख दिया। दरअसल, थाना सिविल लाइन की पुलिस ...
बटाला(बेरी): शहर के हरनाम नगर में 2 महिलाओं की हरकर ने पूरे इलाके को हर कर रख दिया। दरअसल, थाना सिविल लाइन की पुलिस ने 2 नौसरबाज महिलाओं, जो जेवरात दोगुने करने का लालच देकर लोगों को ठगने के मामले में गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार हरनाम नगर निवासी शीला देवी ने पुलिस को बताया कि 2 महिलाओं ने उनके चांदी व सोने के जेवरातों को दोगुने करने का लालच दिया। इतना ही नहीं सरेआम नाटकीय ढंग से जेवर ले भी लिए और कहा कि थोड़े समय बाद उसे वापस दे दिए जाएंगे लेकिन महिलाएं वापस नहीं आईं।
ए.एस.आई. ने बताया कि आज मोहल्ला हरनाम नगर के लोगों ने पुलिस को इस संदर्भ में बताया कि वही महिलाएं आज यहां घूम रही हैं जिस पर पुलिस ने तुरंत छापेमारी करते हुए दोनों महिलाओं पूजा पुत्री राजू एवं गीता पत्नी राम निवासीयान रांची हाल निवासी झुग्गियां हाथी गेट बटाला, जो सगी बहनें हैं, को हरनाम नगर से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। इनसे मौके पर 5 सोने व 12 चांदी के गहने, एक मोबाइल फोन व 580 रुपए की नकदी बरामद की गई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि उक्त महिलाओं से आगे पूछताछ की जा रही है तथा और बरामदगी होने की भी संभावना है।