गुरुद्वारा मस्तगढ़ की प्रधानगी को लेकर झगड़ा, 1 घायल

Edited By Updated: 28 Nov, 2015 11:47 PM

gurdwara cool sparring over prdhangi citadel 1 injured

गुरदासपुर जी.टी. रोड पर स्थित गुरुद्वारा मस्तगढ़ की प्रधानगी को लेकर हुए झगड़े में एक व्यक्ति गंभीर घायल हो गया।

बटाला: गुरदासपुर जी.टी. रोड पर स्थित गुरुद्वारा मस्तगढ़ की प्रधानगी को लेकर हुए झगड़े में एक व्यक्ति गंभीर घायल हो गया।

गुरुद्वारा साहिब की पुरानी प्रबंधक कमेटी के सदस्यों बलदेव सिंह, रंधीर सिंह पूर्वाध्यक्ष, जितेन्द्र सिंह, हरपिंद्र सिंह, गुरपिंद्र सिंह, कृपाल सिंह पूर्वाध्यक्ष आदि ने संयुक्त रूप से बताया कि आज सुबह जसविंद्र सिंह पुत्र निर्मल सिंह निवासी सिम्बल चौक, रंजीत सिंह पुत्र गुरमुख सिंह निवासी डिफैंस रोड बटाला ने अपने करीब 20 साथियों सहित गुरुद्वारा साहिब में दाखिल होकर हंगामा किया और आई संगत पर हमला कर दिया। इस दौरान गुरजिन्द्र सिंह पुत्र बलदेव सिंह निवासी गली गुरुद्वारा मस्तगढ़ बटाला गंभीर घायल हो गया। उसे तुरंत सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। 
 
उक्त मामले की सूचना मिलने पर थाना सिविल लाइन के एस.एच.ओ. सुखविन्द्र सिंह व पुलिस चौकी सिम्बल बटाला के इंचार्ज एस.आई. प्रकाश सिंह सैक्रेटरी ने मौके पर पहुंच स्थिति का जायजा लिया और थाना सिविल लाइन में शैंकी पुत्र निर्मल सिंह निवासी गली मस्तगढ़ बटाला, मौजी निवासी भुल्लर रोड बटाला, रंजीत सिंह पुत्र गुरमुख सिंह निवासी डिफैंस रोड बटाला एवं जसविन्द्र सिंह पुत्र निर्मल सिंह निवासी सिम्बल चौक बटाला सहित 16 अन्य अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया गया है। उक्त पुलिस अधिकारियों ने बताया कि उक्त व्यक्तियों में से रंजीत सिंह व जसविन्द्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!