Edited By Punjab Kesari,Updated: 12 Mar, 2018 02:06 PM
सरकार को चूना लगाने व पद का दुरुपयोग करने वाले सरपंच व पंचायत सचिव पर थाना फतेहगढ़ चूडिय़ां की पुलिस ने केस दर्ज कर सरपंच को गिरफ्तार कर लिया है।इस संबंध में पुलिस को दी दरख्वास्त में बी.डी.पी.ओ. फतेहगढ़ चूडियां गुरजीत सिंह चौहान ने बताया कि गांव...
बटाला(बेरी): सरकार को चूना लगाने व पद का दुरुपयोग करने वाले सरपंच व पंचायत सचिव पर थाना फतेहगढ़ चूडिय़ां की पुलिस ने केस दर्ज कर सरपंच को गिरफ्तार कर लिया है।इस संबंध में पुलिस को दी दरख्वास्त में बी.डी.पी.ओ. फतेहगढ़ चूडियां गुरजीत सिंह चौहान ने बताया कि गांव तेजा खुर्द के सरपंच दलबीर सिंह व रमन कुमार पंचायत सचिव तेजा खुर्द ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए जहां सरकार के निर्देशों का उल्लंघन।
वहीं सरकार को टैक्स न देकर सरकार को चूना लगाया है क्योंकि उक्त दोनों ने 701859 रुपए का अतिरिक्त खर्चा डाला है जबकि रिकार्ड की जांच करने पर पाया गया कि सरपंच दलबीर सिंह व रमन कुमार पंचायत सचिव ने जो ग्रांट खर्च की है, उसके बिल कैश बुक में वाऊचर नं. क्रम संख्या 1, 3, 4, 5, 7, 8, 9, 10, 11, 12, 13, 14, 15, 18, 19, 20, 21, 22, 23, 26, 28, 29, 31, 36, 37, 48 के बिल पैड पर तैयार करके दर्ज किए हुए हैं जिनकी कुल राशि 582753 बनती है जबकि ये पैसे बिल बुक पर ही लेने होते हैं।
इसलिए उक्त सरपंच व उक्त पंचायत सचिव से अब कुल 7,01859 रुपए वसूलने बनते हैं जो उन्होंने अपने पदों का दुरुपयोग करके अतिरिक्त खर्चा डाला है। उक्त मामले की बी.डी.पी.ओ. द्वारा दी गई दरख्वास्त सहित अन्य दरख्वास्तों के आधार पर मामले की जांच करने के बाद एस.एस.पी. के आदेश पर उक्त सरपंच व पंचायत सचिव के विरुद्ध थाना फतेहगढ़ चूडिय़ां में ए.एस.आई. नंद लाल ने कार्रवाई करते हुए केस दर्ज करने के बाद सरपंच दलबीर सिंह को गिरफ्तार कर लिया।